गांधी जयंती पर CBSE ने लॉन्च किया नॉन वॉयलेंट कम्युनिकेशन कोर्स, फ्री में करें रजिस्टर
Mahatma Gandhi Jayanti 2020: महात्मा गांधी की जयंती पर सीबीएसई ने विशेष कोर्स लॉन्च किया है। प्रिंसिपल्स, टीचर्स, पैरेंट्स, स्टूडेंट्स सभी इसके लिए फ्री में रजिस्टर कर सकते हैं।
CBSE Non-Violent Communication Course: कैसे करें रजिस्टर
इस कोर्स के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम से रजिस्टर करना होगा। सीबीएसई स्कूल टीचर्स और प्रिंसिपल्स के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक अलग है। सीबीएसई स्कूल स्टूडेंट्स और पैरेंट्स के लिए रजिस्ट्रेशन लिंक अलग दिया गया है। दोनों लिंक्स आगे दिए जा रहे हैं।
रजिस्टर करने वाले कैंडिडेट्स को कोर्स मैटीरियल्स और एक्सरसाइज के लिंक्स उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर 10 अक्टूबर 2020 के बाद भेजे जाएंगे।
इसके अलावा ऑनलाइन मोड पर कुछ वेबिनार्स भी कराए जाएंगे। इन वेबिनार्स के लिंक्स भी रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स को सीबीएसई द्वारा भेजे जाएंगे। हालांकि वेबिनार में हिस्सा लेना अनिवार्य नहीं होगा।
No comments:
Post a Comment
SohanGNews