Monday, October 2, 2023

भारत के प्रमुख सरकारी ऐप एवं पोर्टल की सूची 2023

Facebook.com/SohanGNews CSC NAMUNDA

government app and portal

भारत सरकार के उपयोगी प्रमुख सरकारी एप्‍प एवं पोर्टल (Government App/Portal) - केंद्र सरकार और राज्य की सरकारें समय-समय पर जनता के हितों व जरूरी सूचना के लिए उपयोगी एप्‍प, पोर्टल और वेबसाइटें जारी करती है। करंट अफेयर्स के अंतर्गत इन्हीं एप्‍प, पोर्टल और वेबसाइटें पर आधारित कई प्रश्न सभी सामान्य ज्ञान के पेपर में पूछे जाते है। जिससे सही उत्तर से आप 1 या 2 नंबर पक्का कर सकते है। इसीलिए हम यहां प्रमुख “प्रमुख सरकारी ऐप/पोर्टल (Government App/Portal) की नवीनतम सूची दे रहे है। जिसके अध्ययन से आप न सिर्फ खुद जान सकोगें बल्कि पूछे गये सवालों का सही उत्तर भी दे सकते है। अगर आपको यह जानकारी उपयोगी लगें तो अपने दोस्तों के शेयर जरूर करें।


Important Government Apps and Portals Launched 2023
नामजारीकर्तालक्ष्य
युवा संगम पोर्टल (6 फरवरी, 2023)शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालयपूर्वोत्तर और अन्य राज्यों के युवाओं के बीच आपसी समझ और समन्वय को मजबूत करना।
व्हाट्सएप्प कम्यूनिकेशन (6 फरवरी, 2023)IRCTCई-कैटरिंग सेवाओं के माध्यम से रेल यात्रियों के लिए भोजन का ऑर्डर देने हेतु
नेशनल लॉजिस्टिक्स पोर्टल (मरीन) (27 जनवरी, 2023)पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालययह लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने के लिए एक सिंगल विंडो लॉजिस्टिक्स पोर्टल है।
BSF प्रहरी एप्प (29 दिसंबर, 2022)गृह मंत्रालययह जवानों को व्यक्तिगत जानकारी तक पहुंचने में सक्षम करेगा।
iGoT कर्मयोगी पोर्टल (24 दिसंबर, 2022)कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालयइसका उद्देश्य भारत के लिए पेशेवर, अच्छी तरह से प्रशिक्षित और भविष्य के लिए तैयार सिविल सेवक बनाना है।
E-HRMS. 2.0 पोर्टल (24 दिसंबर, 2022)कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालययह एंड-टू-एंड HR सेवाएँ प्रदान करने के लिए भारत सरकार की पहली डिजिटल प्रणाली है।
सुप्रीम कोर्ट मोबाइल एप्प 2.0 (7 दिसंबर, 2022)भारत का सर्वोच्च न्यायालययह कानूनी अधिकारियों और सरकारी विभागों के मामलों को ट्रैक करने में मदद करेगा।
JustIS मोबाइल एप्प 2.0 (26 नवंबर, 2022)भारत का सर्वोच्च न्यायालययह कुशल अदालत और मामला प्रबन्धन के लिए न्यायिक अधिकारियों के लिए उपलब्ध एक उपकरण है।
सुप्रीम कोर्ट का RTI पोर्टल (24 नवंबर, 2022)भारत का सर्वोच्च न्यायालयसूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम के तहत दायर आवेदनों का जवाब देने के लिए
'ग्रीन एनर्जी ओपन एक्सेस' पोर्टल (11 नवंबर, 2022)नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालययह उपभोक्ताओं को एक पारदर्शी, सरलीकृत, समान और सुव्यवस्थित प्रक्रिया के माध्यम से आसानी से हरित ऊर्जा तक पहुँचने की अनुमति देगा।
'ऑनलाइन मेटरनिटी बेनेफिट क्लेम' पोर्टल (10 नवंबर, 2022)कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)यह नई सुविधा बीमित महिलाओं के लिए मातृत्व लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया को आसान बनाएगी।
इंटीग्रेटेड पेंशनर्स पोर्टल (18 अक्टूबर, 2022)कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालययह पोर्टल पेंशनभोगियों की सभी जरूरतों के लिए वन-स्टॉप समाधान के रूप में कार्य करेगा।
मां भारती के सपूत (14 अक्टूबर, 2022)रक्षा मंत्रालययह वेबसाइट सैन्य अभियानों के दौरान हताहत हुए सशस्त्र बलों के कर्मियों के परिवारों की मदद करने के लिए है।
'दिल्ली ई-मॉनिटरिंग' एप्प (11 अक्टूबर, 2022)दिल्ली सरकारसभी वर्तमान और आगामी परियोजनाओं की निगरानी हेतु
भारतीय हस्तशिल्प पोर्टल (10 अक्टूबर, 2022)वस्त्र मंत्रालयविपणन गतिविधियों में हस्तशिल्प कारीगरों की भागीदारी के लिए
जलदूत एप्प (28 सितंबर, 2022)ग्रामीण विकास मंत्रालययह मानसून से पहले और बाद में कुँओं के जल स्तर को मापने में मदद करेगा।
साइन लर्न एप्प (3 सितंबर, 2022)सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालययह भारतीय सांकेतिक भाषा के लिए 10000 शब्दों का शब्दकोश है।
कन्वर्जेन्स पोर्टल (21 सितंबर, 2022)खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालययह पोर्टल खाद्य प्रसंस्करण में लगी सूक्ष्म इकाइयों की मदद करेगा।
SCALE एप्प (20 सितंबर, 2022)शिक्षा और कौशल विकास मंत्रालयइसे चमड़ा कर्मचारियों के लिए कौशल प्रमाणन मूल्यांकन के लिए बनाया गया है।
ई-बाल निदान पोर्टल (16 सितंबर, 2022)NCPCRRCPCR को शिकायत करने की प्रक्रिया को आसान बनाना और पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा।
ई-समाधान पोर्टल (19 अगस्त, 2022)UGCयह पोर्टल छात्रों की शिकायतों के निपटारे के लिए एक नया मंच है।
आजादी क्वेस्ट एप्प (25 अगस्त, 2022)सूचना और प्रसारण मंत्रालययह भारतीय स्वतन्त्रता के नायकों और मील के पत्थर पर एक मोबाइल गेम है।
NIDAAN पोर्टल (21 अगस्त, 2022)नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरोNIDAAN सभी नशीले पदार्थों के अपराधी से सम्बन्धित डाटा के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन है।
मत्स्यसेतु एप्प (19 अगस्त, 2022)मत्स्य मंत्रालयजलीय कृषि में शामिल सभी पक्षों को जोड़ना।
पालन 1000 राष्ट्रीय अभियान एप्प (16 अगस्त, 2022)स्वास्थ्य मंत्रालयपरिवारों, माता-पिता और देखभाल करने वालों के प्रारम्भिक वर्षों का प्रशिक्षण
'बाल रक्षा' मोबाइल एप्प (23 जुलाई, 2022)आयुष मंत्रालयबाल चिकित्सा निवारक स्वास्थ्य देखभाल पर माता-पिता के बीच जागरुकता पैदा करना।
आधार फेसआरडी एप्प (13 जुलाई, 2022)UIDAIऐप्प आधार प्रमाणीकरण उपयोगकर्ता एजेन्सियों को प्रमाणीकरण के लिए एक जीवित व्यक्ति के चेहरे को कैप्चर करने की अनुमति देता है।
परीक्षा संगम पोर्टल (3 जुलाई, 2022)CBSEयह सभी CBSE बोर्ड परीक्षा गतिविधियों के लिए वन-स्टॉप पोर्टल है।
डाक कर्मयोगी पोर्टल (28 जून, 2022)संचार मंत्रालय4 लाख ग्रामीण डाक सेवकों और विभागीय कर्मचारियों की दक्षताओं को बढ़ाना
राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल (9 जून, 2022)गृह मंत्रालयनागरिकों को भारत सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिए व्यक्तियों / संगठनों को नामित करने की सुविधा प्रदान करना
शिक्षक शिक्षा कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पोर्टल (29 मई, 2022)केंद्र सरकारकई मंत्रालयों और विभागों द्वारा प्रशासित कई पहलों के वितरण के लिए एक एकीकृत मंच
जन समर्थ पोर्टल (6 जून, 2022)राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE)उच्च शिक्षा संस्थानों (HEI) या शिक्षक शिक्षा संस्थानों (TEI) प्रक्रिया के शिक्षक शिक्षा कार्यक्रमों की मान्यता में शामिल कई चरणों को संरेखित करना
संशोधित ABHA एप्प (24 मई, 2022)राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA)आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत स्वास्थ्य रिकॉर्ड का प्रबन्धन करना
SAMBHAV पोर्टल (18 मई, 2022)उत्तर प्रदेश सरकारविभागों की शिकायतों, योजनाओं, कार्यक्रमों और नीतियों की निगरानी करना
गतिशक्ति संचार पोर्टल (14 मई, 2022)संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और IT मंत्रालययह पोर्टल आवेदकों को ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाने के लिए मार्ग के अधिकार की अनुमतियों के लिए एक ही सामान्य पोर्टल पर आवेदन करने और राज्य / संघ राज्य क्षेत्र सरकारों और स्थानीय निकायों को मोबाइल टॉवर लगाने के लिए एक ही दूरसंचार सेवा प्रदाताओं (TSP) और बुनियादी ढाँचा प्रदाताओं (IP) का गठन करने में सक्षम बनाएगा।
नेशनल डाटा एण्ड एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म (13 मई, 2022)NITI आयोगडाटा को सुलभ, इण्टर ऑपरेबल, इण्टरैक्टिव और उपयोगकर्ता के अनुकूल प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध कराकर सार्वजनिक सरकारी डाटा तक पहुँच का लोकतन्त्रीकरण करना
शैली एप्प (5 मई, 2022)केरल सरकारकेरल राज्य में लोगों के बीच जीवन शैली की बीमारियों का निदान और नियन्त्रण करना
1064 भ्रष्टाचार विरोधी मोबाइल एप्प (8 अप्रैल, 2022)उत्तराखंड सरकारनागरिकों को भ्रष्टाचार से सम्बन्धित शिकायतों को सीधे अधिकारियों के पास दर्ज कराने में मदद करना
ब्रॉडकास्ट सेवा पोर्टल (4 अप्रैल, 2022)सूचना एवं प्रसारण मंत्रालयप्रसारकों के लिए लाइसेन्स, अनुमतियों और पंजीकरणों के आवेदन और प्रसंस्करण को सुविधाजनक बनाना
'टेम्पल 360' वेबसाइट (2 अप्रैल, 2022)संस्कृति मंत्रालययह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है जहाँ कोई भी व्यक्ति किसी भी स्थान से 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम के दर्शन या दर्शन कर सकता है।

No comments:

Post a Comment

SohanGNews